हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
बाबा लाल दास मार्ग स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुदसिया अंजुम ने किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व पर उत्तर भारत में अग्निदेव की पूजा होती है। मीना वर्मा और डा. दया शर्मा ने लोहड़ी पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि 13 जनवरी को उत्तरायण होता है।
अत: वातावरण में गर्मी आ जाने के कारण यह पर्व मनाया जाता है। सुषमा रानी एवं सिम्मी बजाज ने पंजाबी नृत्य आदि की जानकारी दी। ‘ढोली तारो ढोल...’ गीत पर शुमायला, पारूल, उजमा, भावना, साक्षी आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करके सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
मुबस्सिरा ने, ‘बेटे का सम्मान है जग में, बेटी का कोई नाम नहीं...’ गीत पर कन्याओं को समाज में महत्व देने की मांग की। पठानकोट में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों में रेवड़ी, मूंगफली एवं पॉपकोर्न का वितरण किया गया। छात्राओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा नृत्य किया।
उधर नवभारत सेवा समिति की ओर से लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में परिवारों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। नुमाइश कैंप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद के अनुज राहुल लखनपाल शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर, विवेक मनोचा, प्रदीप धमीजा ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पूर्व अध्यक्ष भोला मदान, विजय कालड़ा, राजकुमार मदान, सचिन कालड़ा, गुलशन फुटेला, कृष्ण लाल मदान, पृथ्वीराज चौहान, अशोक बजाज, चाननदास, विजय चावला, पंकज तनेजा, हरिओम बजाज, सुभाष गंगा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार आपसी सद्भावना, प्यार और एकता का संदेश लेकर आता है।
व्यापार मंडी के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने लोहड़ी पर्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कृष्णलाल मदान, विजय, नरेश तनेजा, प्रवीण चावला, खैरातीलाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसके दुआ, नीरज जैन, राजीव मदान, अनिल बांगा, प्रिंस चौहान, प्रवीण जग्गा, नितिन सुधा, राहुल मदान, पारस वर्मा, दीपक जुनेजा, गुलशन फुटेजा, नंदू शर्मा, पुन्नू मदान, अनमोल कालड़ा, शिवांग मदान, विशु शर्मा, दीपक भटेजा, सन्नी सुखीजा, गुरप्रीत सिंह, अंकुश बजाज, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।