फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्पीड़न का जवाब लट्ठ से देगी भाकियू

विज्ञापन
नानौता में भाकियू की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश संगठन मंत्री सैय्यद अमीर हैदर जैदी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री सैयद अमीर हैदर जैदी ने कहा विद्युत निगम द्वारा चेकिंग के नाम पर किसानों और मजदूरों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। भाकियू अब इसका जवाब लट्ठ और डंडों से देगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर में आयोजित भाकियू की मासिक बैठक में अमीर हैदर जैदी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए केवल 500 करोड़ रुपया बकाया भुगतान के लिए रिलीज किया है, जो कि ऊंट के मुंह में जीरा है। उन्होंने कहा भाकियू सितंबर तक अपने गन्ने का पूरा भुगतान ब्याज सहित चाहती है, इसके लिए पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ने की तैयारी यूनियन कर रही है। उन्होंने विद्युत निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि चेकिंग के नाम पर किसानों व गरीब मजदूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका जवाब भारतीय किसान यूनियन लठ और डंडे से देगी। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व प्रधान नईम खान ने कहा किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। इसकी अध्यक्षता शमीम हैदर ने की। इसमें राव मुकर्रम अली, मुसाहिद रजा, अली मेहंदी, सुरेंद्र सिंह, रूपराम, रंजीत राणा, ओमबीर मलिक, श्याम प्रजापति, नीरज कुमार, महबूब मलिक, इशरत हुसैन, आजम हुसैन, अलमदार हुसैन, मोहम्मद मेराज, राव इंतजार, अली मिया, हसन मियां, बॉबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें