फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का मीरपुर रेलवे फाटक के पास धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
नागल में भाकियू के धरने को संबोधित करते स मनमोहन सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बुधवार को किसानों ने मांगों को लेकर भाकियू के बैनर तले मीरपुर रेलवे फाटक के पास धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे रेलवे दोहरीकरण का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। एसडीएम देवबंद ने किसानों के बीच पहुंच उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

इससे पूर्व धरना स्थल पर आयोजित बैठक में भाकियू राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। गन्ना मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। विद्युत निगम बकाया बिल के नाम पर किसानों की थानों में एफआईआर कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष राजपाल पनियाली ने कहा कि खटौली से लेकर मीरपुर तक रेलवे लाइन के पास किसानों के आने जाने के लिये चक मार्ग था जिस पर रेलवे ने अपना कब्जा कर लिया है। इसे जल्द खुलवाया जाए। भरतपुर व पहाड़पुर मार्ग पर रेलवे ने आने जाने के लिए अंडर पास बनाए, इसमें कीचड़ व पानी भरा है, इससे रास्ता बंद है। उन्होंने कस्बे के मेन बाजार में जिला पंचायत द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग भी की।
किसानों ने कहा यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो वे अनिश्चित काल के लिए धरना शुरू कर देंगे और रेलवे का निर्माण नहीं होने देंगे। दोपहर करीब दो बजे एसडीएम राकेश कुमार, रेलवे जेई मदनलाल, थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह किसानों के बीच पहुंचे व उनकी मांगों को एक सप्ताह में पूरी करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। धरने की अध्यक्षता सुखबीर सिंह ने की। संचालन योगेंद्र उर्फ पप्पू ने किया। इसमें भूपेंद्र त्यागी, बिजेंद्र काला, गुड्डू, मनीष चैधरी, राकेश, रजनीश, छोटन, विनोद खन्ना, रामू वालिया, जगदीश, जोगेंद्र शर्मा, बिरम सिंह, कान सिंह, संजय, असलम, राशिद, विकास, ओमपाल, भूरा, प्रमोद, पीरथी सिंह, राजकरण, लहरी सिंह, सलमान, मूसा, इरशाद, अकरम, अनिल आदि रहे।

नागल में भाकियू के धरने के दौरान एसडीएम को ज्ञापन देते किसान।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें