फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी कर दिया धरना

विज्ञापन
देवबंद रेलवे स्टेशन पर मौजूद भारी पुलिस बल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
ट्रैक पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता, नारेबाजी कर दिया धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। रेल रोको आंदोलन के तहत भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को टपरी जंक्शन पर धरना प्रदर्शन किया। कई घंटे इंतजार करने के बावजूद ट्रेन नहीं आई तो कार्यकर्ता रेल लाइन पर बैठ गए। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, भाकियू (बेदी) कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को देशभर में रेल रोको कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाकियू कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे तक किसानों के साथ प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर से किसानों को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि तीनों नए कृषि कानूनों के बनने से किसानों में भारी रोष है। यदि ये कानून लागू हुए तो किसान बर्बाद हो जाएगा। जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि किसानों को लंबे समय तक आंदोलन चलाने के लिए कमर कसनी होगी। मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, मंडल महामंत्री जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, युवा इकाई के प्रदेश महासचिव चौधरी मेवाराम, विवेक पुण्डीर, सरदार मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर नहीं पहुंचने दिया
भारतीय किसान यूनियन (बेदी) के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म तक नहीं पहुंचने दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी, राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव, मौहम्मद हुसैन जिलानी आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा रही चाक चौबंद
आंदोलन को देखते हुए टपरी रेलवे स्टेशन और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे। टपरी जंक्शन पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, एएसपी सैय्यद अली अब्बास, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ जीआरपी, थानाध्यक्ष नागल, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात सहित आरपीएफ, जीआरपी पीएससी के जवान तैनात रहे।
ली चाय की चुस्की, खाया हलवा
भाकियू कार्यकर्ताओं ने टपरी रेलवे प्लेटफार्म पर चाय और हलवा बनाकर किसानों को वितरित किया। कार्यकर्ताओं ने गैस चूल्हा मंगाकर प्लेटफार्म पर ही चाय बनाई। ट्रेन रोकने पर यात्रियों को चाय, हलवा और पानी का वितरण करना था, लेकिन कोई ट्रेन नहीं आई। चाय और हलवा प्लेटफार्म पर मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों को ही वितरित किया गया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी में जल्द होगी पंचायत, आएंगे राकेश टिकैत
एसडीएम सदर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद भाकियू के पदाधिकारियों ने आंदोलन में भागीदारी बढ़ाने की रणनीति बनाई। गागलहेड़ी में किसान पंचायत कराने पर मंथन किया गया। जिला महामंत्री चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि गागलहेड़ी में शीघ्र ही किसान पंचायत होगी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आएंगे।
भाकियू की मांगें
- तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए
- फल सब्जियों सहित सभी फसलों का एमएसपी लागू हो
- एमएसपी से कम खरीद को अपराध की श्रेणी में रखा जाए
- ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराएं
- स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फसलों के दाम तय किए जाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें