फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मतदाता सूची में गड़बड़ी को पकड़ेगा बीटा सॉफ्टवेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआरः
विज्ञापन


- छह जनवरी को चुनाव आयोग जारी करेगा ड्राफ्ट मतदाता सूची
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए बीटा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर सूची में मतदाता के नाम, फोटो, पते आदि की गड़बड़ी को पकड़ेगा। इसके बाद मैनुअल तरीके से लिस्ट की जांच होगी। छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।

मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि चुनाव आयोग ने 31 दिसंबर तय की थी, लेकिन इसके बाद इसे बढ़ा दिया गया। चुनाव आयोग ने जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीटा सॉफ्टवेयर उपलब्ध करा दिया है। वोटर लिस्ट में किसी भी मतदाता के नाम, पते, फोटो या अन्य जानकारियों में गलती होने पर यह सॉफ्टवेयर इसे तुरंत पकड़ लेगा। इसके बाद इन गलतियों को ठीक किया जाएगा। इसके बाद सूची की मैनुअल जांच भी की जाएगी, जिससे गलती की कोई संभावना ही न रहे। जांच पूरी हो जाने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची को लॉक कर दिया जाएगा। इसके बाद नए सॉफ्टवेयर से मतदाता सूची को डाउनलोड कर उसे निर्धारित तिथि पर चुनाव आयोग मतदाता जारी करेगा।
विज्ञापन


जिले में 2025 की मतदाता सूची के तहत सभी सातों विधानसभाओं में 26 .42 लाख मतदाता हैं। इनमें से 4.32 लाख मतदाता एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक) की सूची में रखे गए हैं। इनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। साथ ही 1.62 लाख मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हुए हैं। इन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मतदाताओं को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष चुनाव आयोग द्वारा जारी कोई एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


वर्जन

एसआईआर अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच की जा रही है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी भी तरह की कोई त्रुटि न हो, इसके लिए सॉफ्टवेयर के साथ मैनुअल भी जांच की जा रही है। - संतोष बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें