फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट बेहद जरूरी था, जिसकी मांग काफी समय से थी। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने से मरीजों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

रविवार को दूरभाष पर उन्होंने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज को उच्चतम सुविधाएं प्राप्त हों, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए भटकना न पड़े। कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू होने तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष भी यह मांग रखी थी। अब केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के प्रयासों से स्थापित ऑक्सीजन संयंत्रों ने काम करना आरंभ कर दिया है।
इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने उनसे वार्ता कर ऑक्सीजन प्लांट के लिए सुझाव मांगे थे। प्राचार्य ने बताया कि ऑक्सीजन संयंत्र से जुड़ी तथा पूरे अस्पताल में बिछाई गई पाइपलाइन का लगातार का सर्वे आरंभ कर दिया गया है, ताकि कहीं खामी होने पर तत्काल उसे ठीक करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें