जवाबी फायरिंग में एक गोकश इरफान, निवासी मोहल्ला सड़कपार, कस्बा बेहट, के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
वहीं, इरफान के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा, कारतूस, दो खोखे और एक जीवित गोवंश बरामद किया है।
सीओ एसएन वैभव पांडे ने बताया कि पकड़ा गया इरफान पहले भी गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।