फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार, इन जिलों में की वारदात

Mon, 13 Oct 2025 05:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

थाना सदर बाजार पुलिस ने चेकिंग के दौरान छोटी लाइन से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के तीन वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर बाजार और मिशन शक्ति एंटी रोमियो की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो स्कूटी, बाइक और नंबर प्लेट बरामद हुई है। ये लोग जिले के अलावा अंबाला और शामली में भी चोरी कर चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक कपिल देव टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सर्किट हाउस रोड पर छोटी लाइन के पास कुछ संदिग्ध बैठे हैं। 

पुलिस को देखकर इन लोगों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबंदी करते हुए पुलिस ने अजीत निवासी नंदवाटिका गलीरा रोड, मनोज व बाबर अली निवासी फतेहपुर जट और साहिल उर्फ सोनू निवासी एकता कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में से साहिल उर्फ सोनू और बाबर अली के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाबर अली पर जालसाजी के मामले दर्ज हैं, जबकि साहिल के खिलाफ शामली और जिले में चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें