जैन कॉलेज में प्राचार्य का घेराव करते बीएड अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जेवी जैन कॉलेज में बीएड अभ्यर्थियों ने प्राचार्य का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के मनमाने रवैये के कारण उनका बीएड में दाखिला नहीं किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि उनका जल्द ही दाखिला नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। अभ्यर्थियों को आक्रोश को देखते हुए प्राचार्य ने दो दिन का समय मांगा है।
बता दें कि जैन कॉलेज में बीएड में कुल 50 सीटें है। 25 सीटों पर अल्पसंख्यक वर्ग के दाखिले पहले ही किये जा चुके हैं। शेष 25 सीटों पर लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित सीटों पर दाखिले किये जाने थे, लेकिन पिछले दिनों लखनऊ में हुई काउंसिलिंग में जैन कॉलेज में 25 के बजाय 50 सीटों को आवंटित कर दिया। 25 सीटों पर 50 अभ्यर्थियों दाखिला कराने के लिए महाविद्यालय पहुंचे तो कॉलेज प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया पर ब्रेक लगा दिया।
कॉलेज की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय में संपर्क किया गया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। दाखिला न मिलने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने प्राचार्य का घेराव कर हंगामा किया। हंगामा करने वालों में अभिषेक, गोपाल, हिमांशु, मोहित, अमित, राहुल, इरशाद, नेहा, मोनिका, वसंत, ज्योत्सना, मितेश, रचना आदि मौजूद रहे।