फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा भाव से किया सुंदर कांड पाठ, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे चरण के कार्यक्रम शुरू हुए। बुधवार को श्रद्धा भाव से सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य श्रवण, आचार्य मोहित कौशिक, आचार्य दीपक अग्निहोत्री, शुभम कौशिक ने देव पूजन कराया। इसके बाद सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज रहे। सर्व प्रथम महापौर संजीव वालिया, विद्युत निगम के एसडीओ सुधीर कुमार व अतुल जोशी महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम में बस एक बार आजा हनुमान जी की शरण में, मेरे रघुनाथ का आशीर्वाद है सिर, तो किस बात की चिंता है, आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान पंडित अजय, राजन शांडिल्य, पंकज अरोड़ा, मयंक जोशी, अजय सूरी, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, तपेश्वर, विवेक गुप्ता, सतीश गुप्ता, बलबीर सिंह, राम प्रताप शुक्ल, कार्तिक शर्मा, शुभम सैनी, अनिल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें