फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में घुसे युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के घर में घुसे युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के जेवी जैन कालेज रोड पर प्रेमिका के घर में घुसे युवक को परिजनों ने दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की ने पुलिस को बताया है कि आरोपी काफी समय से शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का शोषण कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जैन कालेज रोड पर डेरा इलाहीपुरा के रहने वाले युवती के परिजन बाहर गए हुए थे। इस दौरान मौका पाकर नाजिम नाम का युवक उनके घर में घुस गया। जब परिवार के लोग पहुंचे तो उसे देखकर दंग रह गए। उन्होंने पहले तो उसकी पिटाई की बाद में सदर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोपी युवक शामली का रहने वाला है और ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि युवती के परिजनों ने शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें