फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के काम करने के तरीके की हो रही तारीफ

विज्ञापन
पठेड में भाजपा शिविर को संबोधित करते अनिल पुंडीर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भाजपा के काम करने के तरीके का बज रहा डंका
विज्ञापन

चिलकाना। पठेड़ में चल रहे भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का उद्घाटन भारत माता के जयकारों के साथ पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने किया।
पूर्व सांसद ने शिविर में भाजपा में सोशल मीडिया का महत्व विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल पदाधिकारियों को सोशल मीडिया से जुड़ना चाहिए। इससे जुड़कर ही सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता तथा गन्ना समिति देवबंद के चेयरमैन अनिल पुंडीर ने कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति पूरी दुनिया के सामने है। भाजपा ने अपने छह साल के कार्यकाल में वह सब काम किए हैं जो पिछली कोई सरकार नहीं कर पाई थी। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रवि सैनी, मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, महामंत्री निशांक जैन, पंकज सैनी, डॉ हुकम सिह सैनी, शिव कुमार प्रधान, विजय सैनी, सतीश सीकरी, विनोद सैनी, चौधरी निर्दोष आदि ने भी कार्यकर्ताओ से संगठित होकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मदनलाल शर्मा, सुनील सैनी, भरत शर्मा, चौ देवी सिंह, शादीराम सैनी, सागर माहेश्वरी, आनंद राणा अनिल पुंडीर, चौ तेजपाल सिंह, हेमंत अरोड़ा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें