फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर हटवाने के लिए जाम लगाया

Tue, 22 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
टावर लगाने के विरोध में लगाया गया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अहमद बाग क्षेत्र में लगे मोबाइल कंपनी के टावर को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को अनेक महिलाएं सड़कों पर उतर आईं।
विज्ञापन


उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए कुछ देर के लिए जाम लगाया। साथ ही टावर हटवाने की मांग जिला प्रशासन से की। प्रदर्शन कर रही शीला, आशा, अनु, किरन और गरिमा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक मकान के ऊपर मोबाइल का बड़ा टावर लगा है।

इसकी वजह से एक ओर जहां हादसा होने का खतरा बन रहा है। वहीं टावर से निकलने वाले रेडिएशन से गंभीर बीमारियां होने की चिंता भी लोगों में है। टावर हटवाने के लिए कई बार कहा गया, मगर टावर लगवाने वाले लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जनहित में टावर हटवाने की मांग जिला प्रशासन से की। प्रदर्शन की वजह से तिराहे पर जाम लग गया, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में रचना, शारदा देवी, अंजू, दिव्या, गीतांजली, मेघा, सुमन, कैलाश रानी, शीतल, मीनू, स्वाति, अनीता आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें