फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जो दस्तावेजों के आधार पर ऋण लेने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लेकर हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस ने भी दो आरोपी पकड़े हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी करीब 70 लाख रुपये का लोन हड़प चुके हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दो बैंकों से करीब 14 लाख का लोन लेकर हड़पा गया। इसी तरह 56 लाख रुपये ऋण नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों से लेकर हड़पा गया। बैंक अधिकारियों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को कल्पना तिराहे से खुर्शीद पुत्र मोहम्मद मुनफैद निवासी गांव भोजेवाला कोतवाली बेहट व दिलशाना पत्नी इंतजार निवासी मुस्तफाबाद कॉलोनी कोतवाली मंडी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के गैंग में 20 से अधिक सदस्य हैं। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी विभिन्न बैंकों से करीब 70 लाख का लोन हड़प चुके हैं।
डेढ़ माह पूर्व पकड़े गए थे 10 आरोपी
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ऋण लेने वाला गिरोह काफी समय से सक्रिय है। डेढ़ माह पहले नगर कोतवाली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सुनियोजित तरीके से लगा रहे थे चपत
आरोपी ऋण व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की पासबुक प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कराते थे और फर्जी नामों और कागजात के आधार पर ऋण लिया जाता था। आरोपी बैंकों में अकाउंट भी खुलवाते थे। इस फर्जीवाड़े कई सरकारी और बैंककर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध है, वे लोन पास करते थे। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि बैंककर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें