फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज से अनावश्यक बाहर जाने पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने अनावश्यक रूप से कॉलेज से बाहर जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्राचार्य ने यह फैसला पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ बाहरी तत्वों के साथ हुई मारपीट प्रकरण के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के साथ बाहरी युवकों द्वारा अभद्रता की थी। इसमें छात्र-छात्राओं ने हाईवे तक जाम किया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। अब मेडिकल प्रशासन भी अनावश्यक रूप से मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने स्थित खोमचे तथा रेस्टोरेंट्स पर जाने वाले छात्र-छात्राओं पर सख्त रुख अपना रहा है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्थित हॉस्टलों में रहने वाले सभी एमबीबीएस छात्र छात्राओं को आदेश जारी कर सूचित कर दिया गया है कि कोई भी वार्डन की अनुमति के बिना मेडिकल कॉलेज से बाहर नहीं जाएगा। यदि कोई छात्र या छात्रा नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में संचालित कैंटीन के संचालक को कैंटीन में भोजन के अतिरिक्त खाने पीने की वस्तुओं आदि का उचित प्रबंध के आदेश दिए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण काल के दौरान मरीजों के तीमारदारों के लिए खाली किए गए हॉल को पुन: छात्र-छात्राओं को इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं विवाद की जड़ भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को लेकर भी मेडिकल प्रशासन ने संबंधित शाखा को पत्र लिखकर एटीएम को राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के आसपास स्थापित करने को कहा है साथ ही अग्रिम व्यवस्था तक एटीएम को सायंकाल 6 बजे तक ही संचालित करने के लिए कहा है। ताकि एटीएम के बहाने रात्री में मेडिकल कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें