सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए पहुंचना शुरू हो गई हैं। मतपेटियों को जमा कराने का काम देर रात तक चलता रहा।
बृहस्पतिवार को जनपद में देर शाम तक मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद पोलिंग पार्टियां प्रत्येक विकास खंड में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराने पहुंची। मतपेटियों को जमा कराने का काम देर रात तक चलता रहा। पीठासीन अधिकारियों में मतपेटियों को जमा कराने के लिए जल्दी मची रही। इसके लिए सभी 11 विकास खंडों में स्थित कालेजों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिनमें मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन्हीं स्थानों पर दो मई को मतगणना भी होगी।
नकुड़, गंगोह और बेहट में चला देर तक मतदान
जिले के 11 ब्लाक क्षेत्रों में से सबसे ज्यादा देर तक नकुड़, गंगोह और बेहट क्षेत्र में मतदान चला। ज्यादातर ब्लाक क्षेत्रों में छह से साढ़े छह बजे तक मतदान संपन्न हो गया था, लेकिन इन तीन ब्लाक क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर आठ बजे तक भी मतदान होता रहा। इस कारण इन ब्लाक क्षेत्रों की मतपेटियां देर रात तक स्ट्रांग रूम में पहुंचवाई गईं।
कडी निगरानी में रहेंगी मतपेटियां
पंचायत चुनाव में मतदान के बाद जनपद के सभी 11 विकास खंडों में स्थित कालेजों में मतपेटी रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां पर सशस्त्र पुलिस बल मतपेटियों की निगरानी करेगा। सभी स्ट्रांम रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। जिससे निगरानी व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे।
जनपद में बनाए गए स्ट्रांग रूम
विकास खंड ---------------- स्ट्रांग रूम
मुजफ्फराबाद -------- वैदिक इंटर कालेज मुजफ्फराबाद
सढौली कदीम --------- पब्लिक इंटर कालेज सढौली कदीम
सरसावा ---------------- डीसी जैन इंटर कालेज सरसावा
देवबंद ------------------ गोकुलचंद रहती देवी राजकीय इंटर कालेज देवबंद
नानौता ------------------ रामकृष्ण इंटर कालेज नानौता
रामपुर मनिहारान ------ गोचर कृषि डिग्री कालेज रामपुर मनिहारान
पुंवारका ----------------- ड्रीम्स कालेज पब्लिक स्कूल जनता रोड सहारनपुर
बलियाखेडी -------------- जेवी जैन इंटर कालेज चिलकाना रोड सहारनपुर
नागल ------------------- जनता इंटर कालेज नागल
गंगोह ------------------- एचआर इंटर कालेज गंगोह
नकुड ------------------- केएलजीएम कालेज नकुड
बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र की मतपेटियां जेवी जैन इंटर कॉलेज में जमा कराने पहुंचे चुनाव ड्यूटी में- फोटो : SAHARANPUR