फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान चलाएगी बहुजन समाज पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे। पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर सोमवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी व प्रभारी डॉ. मेघराज सिंह जरावरे व उत्तराखंड अध्यक्ष नरेश कुमार गौतम रहे। डॉ. जरावरे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह दो माह के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पार्टी के नए सदस्य बनाएं। दो माह के बाद संगठन बड़े स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ेगा। डॉ. जरावरे और नरेश गौतम ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने तानाशाही रवैये के चलते दूसरी बार सरकार बनाई है। यदि मायावती को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है तो हमें संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए मुस्लिम समाज से बहुजन समाज पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। मोहम्मद इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कोआर्डिनेटर लोधी कुमार, आशीर्वाद आर्य, अनिल कुमार, राजेश गुलाटी, एस आलम, इकबाल भारती, सुरेंद्र जैन, मोहम्मद उस्मान, नरेश कुमार, मयंक कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें