फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव पीएचसी में नहीं है मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव पीएचसी में नहीं है मास्क और सैनिटाइजर
विज्ञापन

बड़गांव। देहात के अस्पताल में कोरोना से बचाव के इंतजाम नाकाफी है। ओपीडी में ज्यादातर चिकित्सक बिना मास्क के ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। कुछ मरीज खुद की सुरक्षा को देख मास्क लगाकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
बड़गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हर दिन सैकड़ों खांसी, बुखार आदि के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। शुक्रवार को दल्हेड़ी गांव में संदिग्ध रोगी के मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। अस्पताल पहुंचे बड़गांव निवासी ऋषिपाल ने केंद्र प्रभारी से मास्क उपलब्ध कराने की गुहार लगाई तो पता चला कि केंद्र पर एक भी मास्क उपलब्ध नहीं है। हालात ऐसे हैं कि शायद ही देहात क्षेत्र में ऐसा कोई सरकारी अस्पताल होगा जहां मरीजों को मास्क व सैनिटाइजर मिल उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि विभाग ने कोरोना वायरस से निबटने के लिए आज तक कुल दस मास्क और एक छोटी सीसी सैनिटाइजर भेजी है। उधर, इस संबंध में डिप्टी सीएमओ विक्रमसिंह पुंडीर ने बताया कि जल्द ही केंद्र पर मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें