फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: श्रद्धाभाव से मनाई गई बाबा सावन दास की बरसी

Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में रविवार को बाबा श्रीचंद के अनुयायी बाबा सावन दास की बरसी श्रद्धा के साथ मनाई गई। गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह और बच्चों ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


गुरद्वारा कमेेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि बाबा सावन दास की कुटिया पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) के बागां दी वलगन नामक स्थान पर थी। वहीं से बाबा संगत को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाकर मानवता की सेवा करते थे।
सावन दास ने वहां स्वर्गीय सेठ मेलाराम को बाल्यावस्था में आशीर्वाद दिया था। उन्होंने बताया कि देश के विभाजन के बाद उनका पूरा परिवार देवबंद में आकर बस गया। बाबा के देहावसान के बाद प्रत्येक वर्ष गुरुद्वारा साहिब में उनकी बरसी श्रद्धा व उत्साह से मनाई जाती है।
विज्ञापन

सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि बाबा सावन दास के आशीर्वाद से ही सेठ मेलाराम ने यश व नाम कमाया। जिसका फल आज परिवार को भी मिल रहा है। कार्यक्रम की समाप्ति पर चूरमे व शरबत के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कुलभूषण छाबड़ा, सुशील छाबड़ा, विशाल छाबड़ा, राजन छाबड़ा, रवि होरा, श्याम लाल भारती व अरुण छाबड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें