फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति, लोगों का सब्र टूटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार रात किन्हीं कारणों से 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। घंटों बिजली का इंतजार करने पर लोगों का सब्र टूट गया। आवास विकास फीडर पर लोगों ने पहुंच कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि फीडर पर तैनात कर्मी न तो फोन उठाते हैं और न ही जानकारी देते हैं।
विज्ञापन


33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण दीपविहार, आवास विकास, प्रद्मयम नगर, शिवाजी नगर, जैन कॉलेज रोड़, बापू जी नगर, हकीकत नगर समेत अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। पहले पहल तो लोगों ने इस आम कट समझा, लेकिन जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने फीडर के सरकारी नंबर पर कट का कारण जानने के लिए फोन किया।
लोगों ने आरोप लगाया कि पहले तो फीडर पर तैनात कर्मियों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लोग इकठ्ठे होकर आवास विकास फीडर पर पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों से बिजली न आने का कारण पूछा। सही जवाब न मिलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने जल्द से जल्द आपूर्ति को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर तैनात बिजली कर्मियों ने उच्च अधिकारियों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि लाइन में फॉल्ट आया है, जिसे ठीक कराया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी कई घंटे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
रात साढ़े नौ बजे की गई लाइट सुबह छह बजे के बाद ही सुचारु हो पाई। आठ घंटे आपूर्ति बाधित रहने से घरों के इंवर्टर जवाब दे गए तो सुबह के समय लोगों को रोजमर्रा के कार्यों को निपटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-वर्जन
लाइन में फॉल्ट आने से करीब आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही है। फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक कराने के प्रयास किए गए। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जाती है। जो भी कर्मचारी या अधिकारी आमजन का फोन नहीं उठाते हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राम सुरेश, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें