कुश्ती का शुभारंभ पहलवानो का हाथ मिलवाकर करवाते पूर्व प्रधान मो0इनाम एवं समाजसेवी हसनदीन
- फोटो : SAHARANPUR
हिमाचल के बाबा लाड़ी ने झांसी के किरधन को हरा जीती कुश्ती
शाकंभरी। शाहपुर गाड़ा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधान इनाम चौधरी एवं समाजसेवी हसनदीन चौधरी ने किया।
पहली कुश्ती में हिमाचल प्रदेश अनाथ आश्रम के बाबा लाड़ी ने झांसी के पहलवान किरधन को हराकर जीत हासिल की। पंजाब के मालेरकोटला के मौसम अली ने गोरखपुर के पहलवान मुन्ना को हराया। मोहम्मद बाबर गंगोह एवं मो. सावेज की कुश्ती बराबरी पर रही। फैजाबाद के दिव्यांग पहलवान राशिद ने उस्मान मगनपुरा एवं देहरादून के शक्ति को धूल चटाई। मोहम्मद मौसम अली पंजाब ने हरियाणा जगाधरी केसरी के राजू पहलवान को हराया। कुश्ती में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान खुर्शीद अहमद, मंसूर चौधरी,फारुख चौधरी, कुर्बान चौधरी, इखलाक, माजिद चौधरी, जुल्फान ठेकेदार, हसनदीन चौधरी आदि रहे।