फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीएड की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मामले में कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शेेखपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दूधली बुखरा निवासी प्रियंका (24) बीएड की छात्रा थी। बुधवार की दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा ने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया। मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रियंका की मां का बेहोश होकर गिर गई। सूचना पर रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने कारण पूछे तो वह नहीं बता पाए। परिजनों का कहना था कि परिवार में सब कुछ ठीकठाक था, लेकिन प्रियंका ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव माहिपुरा निवासी आरती (30) को भी संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा शारदा नगर निवासी राजीव, खाताखेड़ी निवासी शाइस्ता को भी विषाक्त पदार्थ के सेवन में भर्ती कराया गया है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें