फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में तीन की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में पड़े मिले तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो शिनाख्त हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बीमारी के चलते तीनों की मौत हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात घंटाघर पर श्याम लाल (85) बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे क्षेत्र के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जिसकी कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान मौत हो गई। ईएमओ का कहना है कि बीमारी की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई है। उसके परिजनों की कोई जानकारी नहीं हो पाई है। इसी तरह रेलवे स्टेशन के पास पड़े 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की भी अस्पताल में मौत हो गई है। इसकी मौत का कारण भी बीमारी बताया जा रहा है। इसके अलावा संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में भर्ती कराया गए मेरठ निवासी ओम प्रकाश ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्दन में दर्द होने पर ओम प्रकाश को भर्ती कराया गया था। शुरूआती जांच में तो मौत कारण बीमारी ही लग रहा है। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें