फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधान सभा चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 22 बिंदुओं का संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र के जरिए बेरोजगार, मजदूर, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और किसान सभी को साधने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

संकल्प पत्र पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की ओर से जारी किया गया है। जिसमें पहला बिंदु शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा है, जिसमें सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं फ्री देने और करीब डेढ़ दशक से चली आ रही पुरानी पेंशन बहाली का मांग को पूरा करने की बात कही गई है। सभी प्रकार के कृषि ऋण माफ करने तथा किसानों को बीच और खाद मुफ्त देने तथा किसानों के सशक्तिकरण के लिए सभी फसलों पर एमएसपी कानून लाने तथा गन्ने का भुगतान दस दिन में कराने को भी संकल्प पत्र में प्रमुखता से जगह दी गई है। आसपा ने 20 प्रतिशत युवाओं को सरकारी नौकरियां, 80 फीसदी को रोजगार के अवसर देने तथा निजी क्षेत्र में भी दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को आरक्षण को लागू करने की बात कही गई है। पार्टी ने जातिगत जनगणना और उसके आधार पर शासन, प्रशासन, सत्ता और सरकारी नौकरियों व ठेकों में आनुपातिक भागीदारी की बात कही गई है। बेटी योजना लाकर 18 से 25 वर्ष की आयु की दलित, पिछड़े, आदिवासियों और अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों की पढ़ाई के लिए सालाना 18 हजार रुपये देने और बहन योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु की बहनों को सालाना छह सिलिंडर मुफ्त देने को भी संकल्प सत्र में जगह दी गई है। गरीब और मध्यम वर्ग को हर माह 350 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने, छोटे और मध्यम व्यापारियों को आर्थिक मदद देने, प्रत्येक मंडल में बहुजन के महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करने की बात भी संकल्प पत्र में कही गई है। इनके अलावा मछुवारों, बुनकर, करीगरों और दस्तकारों के लिए भी कई योजनाएं शुरू करने की बात आसपा ने अपने संकल्प पत्र में कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें