फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा मेडिकल कॉलेज में एवीबीपी का हंगामा, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पैरा मेडिकल कॉलेज में एवीबीपी का हंगामा, पहुंची पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। परीक्षा कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मदर टेरेसा पैरामेडिकल कॉलेज में हंगाम किया। बात बढ़ती देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। सुलह समझौते के बाद प्रबंधन से आश्वासन मिला तो कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के विभाग के संगठन मंत्री विनीत ऋषि ने बताया कि कॉलेज ने सत्र 2018-19 के लिए 22 विद्यार्थियों का फर्जी तरीके से बीएससी नर्सिंग में दाखिला ले लिया था। कॉलेज के पास बीएससी नर्सिंग की मान्यता तक नहीं थी। संबंधित छात्र फरवरी 2020 से लगातार कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन प्रबंधन उनको गुमराह करता रहा। नौ नवंबर 2020 को जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया था। उसके बाद भी न्याय नहीं मिला है। ऐसे में नाराज छात्रों को हंगामा प्रदर्शन करना पड़ा है। महानगर मंत्री वंदन कौशिक ने बताया कि कॉलेज परीक्षाएं नहीं करा रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने 31 दिसंबर तक परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया है। हंगामा करने वालों में जिला सह संयोजक मोहित पंडित, कार्तिक सिंह तोमर, अजय राम, श्रेष्ठ अरोड़ा, आदित्य सीड़ाना, अर्जुन कुमार, प्रथम वत्स आदि शामिल रहे। उधर, कॉलेज निदेशक एसएस राणा का कहना है कि जो युवक कॉलेज में हंगामा करने पहुंचे थे वह दीवार फांदकर अंदर घुसे हैं। ऐसे में पुलिस बुलानी पड़ी। आरोप है कि हंगामा प्रदर्शन करने वालों में एक भी उनके कॉलेज का छात्र नहीं था। रही बात परीक्षाओं की तो परीक्षाएं मार्च में होनी थी, जो लॉकडाउन के कारण टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें