फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
विज्ञापन

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा पर्यावरण एक चुनौती एवं समाधान विषय पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंगलवार को आयोजित ऑनलाइन गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा भारती के संगठन मंत्री राकेश जैन शामिल हुए। कहा कि निरंतर पेड़ों के कटान व गिरते भूजल स्तर से पर्यावरण में बदलाव आ रहा है। पर्यावरण असंतुलन की वजह से त्रासदी होती है। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हमें पेड़ों के कटान को रोकने के साथ पौधरोपण करना होगा। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने पौधरोपण करने की अपील की। संस्थापक केएल अरोड़ा व अध्यक्ष आरके जैन ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विजय कुमार अरोड़ा, राकेश कुमार शर्मा, पीएन छोकरा, सुरेंद्र कुमार लूथरा, अनिल तलूजा, हरीश आहुजा, आरके हांडा, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, सुपनीत सिंह, दिलीप अरोड़ा, जितेंद्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद, बृजमोहन सिंघल, सुभाष मनचंदा, प्रेम प्रकाश शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें