फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! मदद के नाम पर शिकार ना बना दे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मदद करने का झांसा देकर और टेंपो में सवारी बैठाकर चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज कैद होने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व टेंपो में पुरानी चुंगी के पास एक किसान को निशाना बनाया गया। इस वारदात को करने वाले चार बदमाशों को तो पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन पूर्व में हुई ऐसी वारदात का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। इसके अलावा ऐसी भी कई घटनाएं हुई हैं, जब एटीएम कक्ष में मदद करने का झांसा देकर नगदी उड़ाई गई है। यह बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जबकि कुछ बदमाशों के फुटेज सीसीटीवी में कैद हुए थे।
ऐसे करते हैं वारदात, बैंकों से आने वालों पर होती है नजर
बदमाशों का गैंग टेंपो लेकर घूमता है। बैंकों में आने-जाने वाले लोगों पर इनकी नजर रहती है। एक बदमाश चालक होता है और जबकि उसके साथी पिछली सीट पर सवारी बनकर बैठ जाते हैं। जब कोई व्यक्ति टेंपो में सवार होता है तो यह उसे बातों में उलझाकर सामान पर हाथ साफ कर देते हैं। बदमाश बैग, पर्स और मोबाइल फोन उड़ा लेते हैं। ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जब विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की।
विज्ञापन

एक साल में हुई प्रमुख वारदात
-दिल्ली रोड पर शारदानगर निवासी रजनीश कुमार से रात में टेंपो में सवार बदमाशों ने पर्स और घड़ी लूटी थी।
-टेंपो में घंटाघर से अंबाला रोड की तरफ जाते हुए दिल्ली रोड निवासी महिला सोनू का पर्स उड़ाया था।
-एसडी इंटर कॉलेज के अध्यापक विनोद कुमार शर्मा से नुमाइशकैंप में पीएनबी के एटीएम कक्ष में मदद करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर दो बार में 45 हजार रुपये खाते से उड़ाए। बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई।
-कोर्ट रोड स्थित एटीएम पर पैसा निकालने गई खलासी लाइन निवासी संगीता का कार्ड बदलकर युवक ने 21 हजार रुपये उड़ाए थे।
-अंबाला रोड पर पैसा निकालने आए बुजुर्ग सरदार सतबीर का एटीएम कार्ड बदलकर भी 10 हजार उड़ाए।
वर्जन-
बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। टेंपो में लूटपाट व चोरी की वारदात करने वाले चार बदमाश मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़कर पीड़ित किसान की नगदी भी बरामद की थी। अन्य वारदातों के खुलासे का भी प्रयास किया जा रहा है।-राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें