फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं को दबाने का हो रहा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- आयकर विभाग की कार्रवाई पर दी सपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सपा प्रवक्ता राजीव राय आदि के घरों और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर जिले के सपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार के डर से घबरायी भाजपा अब आयकर विभाग का सहारा लेकर सपा नेताओं को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई से साबित हो गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा किस कदर बौखलाई हुई है। सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से विपक्ष को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि समाजवादी डरने वाले नहीं हैं। इससे जनता के बीच सपा के समर्थन में ओर बढ़ोत्तरी होगी। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित आदि ने भी विचार रखे। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, कंवरपाल अहमदपुर, जुमला सिंह, महजबीं खान, जमाल साबरी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रूबी, रेखा, मंजू रानी, सचिन भारद्वाज, विशाल यादव, कार्तिक कुमार, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें