फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दरोगा पर अवैध खनिज से भरी पिकअप चढ़ाने का प्रयास

Wed, 04 Oct 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। पुलिस से बचकर भाग रही अवैध खनन सामग्री से भरी पिकअप के चालक ने दरोगा के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान गिरने से दरोगा चोटिल हो गए। वहीं दूसरी पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। जिसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नानौता मार्ग की बहलोलपुर पुलिस चौकी पर पुलिस मंगलवार देर रात्रि वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गंगोह की तरफ से आ रही खनन सामग्री से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी भगा ले गया। पुलिस के पीछा करने पर ईंट भट्ठे के निकट ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन साम्रगी से भरी अन्य तीन पिकअप गाडि़यों भी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो उनमें से एक पिकअप के चालक ने गाड़ी को गंगोह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतसरा व हैदरपुर की ओर दौड़ा लिया। वहां रास्ते में बहलोलपुर पुलिस चौकी प्रभारी भोले शंकर ने उसे रोकना चाहा तो चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। दरोगा एक तरफ कूद कर बचे। इस प्रयास में उन्हें मामूली चोट भी आई है। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है जिससे पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें