फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कर्मचारी को बस से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित बस स्टैंड पर तेज गति से रोडवेज बस को लेकर आ रहे चालक ने कर्मचारी को कुचलने का प्रयास किया है। बस पर जिस चालक की ड्यूटी थी। उसकी जगह कोई और बस चला रहा था। परिवहन निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार शाम दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड का है। बड़ौत डिपो की अनुबंधित बस विशेष ड्यूटी पर थी। बस को ड्यूटी स्लिप पर दर्ज अधिकृत चालक के बजाय किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा था। बस स्टैंड प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बस चालक हसनपुर चौक से सवारियां भरकर तेज गति से स्टैंड पर पहुंचा। जब पार्किंग में कार्यरत सहारनपुर डिपो के कर्मचारी रविंद्र कुमार ने बस को रोकने का इशारा किया तो चालक ने उसे अनदेखा करते हुए बस नहीं रोकी और सीधे आगे बढ़ गया।
बस रोकने की कोशिश में रविंद्र कुमार के हाथ में चोट लग गई, वहीं कर्मचारी शैलेंद्र कुमार को भी बस चालक की लापरवाही के चलते जान का खतरा जताया। उन्होंने बताया कि यदि वह समय रहते पीछे नहीं हटते तो जान जा सकती थी। उधर, सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जाेगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में संबंधित चालक की रिपोर्ट बड़ौत डिपो के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें