फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननकाना साहब पर हमला पाक की कायराना हरकत

विज्ञापन
अम्बाला रोड स्थित एक सभागार में ऑल इण्डिया मिल्ली काउंसिल द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता करते बसप - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आल इंडिया मिल्ली काउंसिल सहारनपुर और सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर हमले के साथ ही सिख समाज के युवक की हत्या की निंदा की। उन्होंने इस पाक की कायराना हरकत बताया। इसके साथ ही जेएनयू में सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी करने, सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर देश का माहौल खराब करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने कहा कि इस तरह का हमला पाक की साजिश है। वहां के प्रधानमंत्री को जुमलेबाजी न कर आरोपियों को दंडित करना चाहिए। निक्कू ने कहा कि चाहे अपना देश हो या पाकिस्तान कुछ शरारती तत्व दोनों ओर माहौल खराब कर रहे हैं। इन पर नियंत्रण जरूरी है। उन्होंने कहा कि करतारपुर कारीडोर के माध्यम से पाक के पीएम ने बेहतर माहौल बनाने की कोशिश का जो संदेश दिया था। इस हमले का उस पर गलत असर पड़ेगा। इसलिए दोषियों को दंडित किया जाए।
सीएए, एनआरसी और एनपीआर की व्यवस्था पर रोष जाहिर करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि ऐसी नीतियां लागू कर सरकार देश को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो हुआ, वह सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी है। इससे शिक्षण संस्थानों में भी अराजकता बढ़ रही है। पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कपिल और सरफराज खान ने कहा कि सीएए के मामले में विरोध प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर के मामले में पुलिस प्रशासन से राहत का आश्वासन मिला है। हालांकि वे माहौल को बिगाडने वाले किसी शख्स के समर्थन में नहीं हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को दोनों देश में सुरक्षा मिले
इस दौरान नायब शहर काजी नदीम अख्तर, काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मलिक, राव कैसर सलीम, चौधरी धीर सिंह, फादर डेनियल मसीह, शाह आजम, सरदार परमजीत सिंह सहित अन्य ने भी देश के हालात सामान्य करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने जरूरी हैं। सरकार किसानों और युवाओं की समस्याएं दूर करने पर भी ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें