फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ढाबा संचालक को गोली मारने के दो आरोपियों को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से अवैध असलाह भी बरामद हुआ है। वहीं, घटना में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ली गई। जबकि इनके दो साथी अभी भी फरार हैं। साथ ही पकड़े गए बदमाशों ने नानौता स्थित पेट्रोल पंप के जनरेटर से तांबा चोरी करना भी स्वीकार किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात एक सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने मुठभेड़ में तसव्वुर पुत्र मंसूर निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा देवबंद और शोएब पुत्र शौकत निवासी लंढोरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान को क्षेत्र से पकड़ा है। इनके कब्जे से अवैध असलाह और बाइक भी बरामद हुई। जबकि इनके दो साथी मौके से भाग निकले। पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फरार साथियों के साथ सात जनवरी की रात दिल्ली हाईवे पर थाना ननौता क्षेत्र में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप से जनरेटर के आर्मेचर से तांबा चोरी किया था। उस दिन वापस लंढोरा गुर्जर लौटते समय बारिश होने के कारण मोबाइल फोन बारिश से बचाने को ढाबा संचालक से पॉलिथीन मांगने पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद ढाबा संचालक को गोली मार घायल कर दिया था। बरामद बाइक घटना में प्रयुक्त की गई। पकड़े गए बदमाशों का चालान कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। जबकि फरार आरोपी फैजान उर्फ फैजू पुत्र इदरीश व तालिब पुत्र मीर हसन निवासी लंढोरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें