फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम से सामान चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने लोहानी सराय स्थित कबाड़ गोदाम से सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया। कबाड़ कारोबारी ने तीनों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि लोहानी सराय स्थित पीर वाली गली निवासी कबाड़ का काम करने वाले रियासत पुत्र बरकत ने बुधवार को थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन लोगों ने उसके गोदाम से सामान चोरी किया है। इसमें एलसीडी, ट्रैक्टर का पहिया और कुछ अन्य सामान चोरी जाना बताया गया था। एसपी ने बताया कि थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित और पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह न्यू एरा स्कूल के गेट के निकट से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर कबाड गोदाम से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
रहमान पुत्र जिंदा हसन निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर। रिजवान पुत्र अल्ताफ निवासी उपरोक्त। इंतजार पुत्र इखलाक निवासी छप्पर वाली मस्जिद थाना मंडी।
यह हुई बरामदगी
एक एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे की वाईफाई, तीन सीसीटीवी कैमरे, ट्रैक्टर का पहिया, आधार कार्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें