फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा न करने वालों पर होगी कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया वसूली अभियान के तहत वसूली कैंपों तथा दुकानदारों से सोमवार को आठ लाख रुपये से ज्यादा की वसूली की गयी। नगरायुक्त ने कहा बकायादार जल्दी बकाया जमा करा दें अन्यथा पहले उनकी संपत्ति सील की जाएगी और उसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को हाउस टैक्स अधिकारियों के साथ बैठक कर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कहा बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक कर उनके खिलाफ सख्ती के साथ वसूली की कार्रवाई करें और यदि ऐसे बकायादार बकाया जमा नहीं कराते है तो पहले उनकी संपत्ति सील करें और यदि तब भी बकाया जमा नहीं होता है तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करें। उन्होंने उन बकायादारों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए, जिन पर पिछले कई साल का टैक्स बकाया है।
उधर, निगम द्वारा लगाए टैक्स वसूली कैंपों तथा पुल जोगियान स्थित इरशाद मार्केट में बकायादार दुकानदारों से आठ लाख रुपये से अधिक की वसूली की। वसूली अभियान में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, पवन, रणदीप, विक्रम, कर निरीक्षक लोकेश, विकास, जोगिंदर, व तनवीर और एस के यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें