फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद को खत्म करने का आधार बनेगा एटीएस सेंटर : योगी

विज्ञापन
देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योग? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटीएस सेंटर आतंकवाद को खत्म करने के साथ-साथ देश की सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा। पिछली सरकार आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेती थी, लेकिन अब एटीएस सेंटर में तैयार कमांडो आतंकियों को ठोकने का काम करेंगे। सरकार ने मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ विकास की योजनाओं को प्रदेश में लागू किया है। सीएम ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसे। सीएम ने सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर फोकस रखते हुए युवाओं में जोश भरा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवबंद में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 199 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया, साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बने 18 फायर स्टेशनों का भी यहीं से लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा एक तरफ समृद्धि के कार्य हो रहे हैं तो दूसरी तरफ सुरक्षा के लिए एटीएस सेंटर खोले जा रहे हैं। जिसमें कमांडो तैयार हो रहे हैं। पहले की सरकार दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर गले लगाती थी, लेकिन अब सीएम से आदेश पारित होते हैं कि दंगाइयों और बेटियों के लिए खतरा बनने वालों पर ऐसी कार्रवाई करें, जो उनकी सात पीढ़ियां याद रखें। पहले एटीएस, एसटीएफ और अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा नहीं होती थी, जबकि अयोध्या, काशी समेत कई मंदिरों में आतंकी हमले हुए। पहले की सरकार आतंकवादियों से मुकदमे वापसी लेती थी। अब सरकार आतंकवादियों को ठोकने के लिए सेंटर बना रही है। उन्होंने कहा देश के लिए जो भी खतरा बनेगा या ऐसी कोई हरकत करेगा तो उसे हमारे कमांडो ओसामा बिन लादेन की तरह बाहर निकालकर काम तमाम कर देंगे। यह काम पहले भी हो सकता था। पहले सरकार क्या कर रही थी? । सपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया। लखनऊ में भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल डाला। कई स्मारक को तोड़ने की धमकी दी थी, लेकिन पीएम मोदी ने संत भीमराव आंबेडकर का भरपूर सम्मान किया। वाराणसी में संत रविदास की जन्म भूमि पर भव्य स्मारक और पर्यटक योजनाओं को बढ़ाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में दशकों से विश्वविद्यालय की मांग थी। उन्होंने देश के गृह मंत्री के साथ आकर मां शाकंभरी देवी विवि की स्थापना कराई। अब मां शाकंभरी का नाम देश दुनिया में प्रसिद्ध होगा। किसानों, नौजवानों और हस्त शिल्पियों ने मेहनत से सहारनपुर को पहचान दिलाई। इसीलिए सरकार योजनाओं की सौगात दे रही है।

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योग?- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योग?- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योग?- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ का अभिवाद?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें