फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क शिविर में सीखेेंगे ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शुल्क शिविर में सीखेेंगे ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र गुर
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के भाषा विभाग की ओर से त्रैमासिक यानी तीन माह का ज्योतिष एवं वास्तु प्रशिक्षण शिविर बीएचएस इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। इसमें किसी भी उम्र का इच्छुक व्यक्ति नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के गुर सीख सकता है।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ संत कमल किशोर नाथ, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के मंडल प्रशिक्षक गोतित राजेशपाल, प्रधानाचार्य एके शर्मा और योग प्रशिक्षक सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संजीव झिंगरन ने सरस्वती वंदना और पंडित रजनीश पुरोहित ने स्वस्ति वाचन किया। संत कमल किशोर ने कहा कि योग का मतलब जोड़ने से है। ज्योतिष विद्या पूरी तरह विज्ञान पर आधारित गणित है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शिविर की सराहना की। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि योग और ज्योतिष भारत के अनमोल रत्न हैं। मंडल प्रशिक्षक गोतित राजेशपाल ने योग, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मूल और उद्देश्य पर अपनी बात रखी। उन्होंने योग, ज्योतिष और वास्तु का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद इसको जन-जन तक पहुंचाने की अपील प्रशिक्षणार्थियों से की। इस मौके पर बाबा शंभूनाथ, अश्वनी शर्मा, लक्ष्मीचंद वर्मा, सतीश आर्य, सर्वजीत शर्मा, जगत नारायण शर्मा, प्रवक्ता संजय तेगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें