फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: खर्च में भाजपा प्रत्याशी आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा के देवेंद्र निम ने सर्वाधिक 11 लाख रुपये खर्च किए
विज्ञापन

-- कांग्रेस प्रत्याशी संदीप ने सबसे कम 1.46 लाख किए खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में व्यय प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का ब्योरा तलब करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रत्याशियों की ओर से दिए गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक चुनावी खर्च में भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं। जनपद में सर्वाधिक खर्च रामपुर मनिहारान के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र निम ने किया है।
प्रत्याशियों की ओर से आठ फरवरी तक के खर्च का ब्योरा दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी सत्येंद्र सागर ने बताया कि सहारनपुर नगर सीट पर बसपा के मनीष अरोड़ा ने 910710 रुपये, भाजपा के राजीव गुंबर ने 1010910 रुपये, कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने 175515 रुपये और सपा के संजय गर्ग ने 593847 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

देवबंद विधानसभा सीट पर भाजपा के ब्रजेश सिंह ने 878579 रुपये, सपा के कार्तिकेय राणा ने 429480 रुपये, कांग्रेस के राहत खलील ने 627330 रुपये और बसपा के चौधरी राजेंद्र सिंह ने 162850 रुपये अब तक खर्च किए।
सहारनपुर देहात विधानसभा सीट पर बसपा के अजब सिंह ने अब तक 234960 रुपये, भाजपा के जगपाल सिंह ने 590435 रुपये, सपा के आशु मलिक ने 503800 रुपये, कांग्रेस के संदीप कुमार ने 146410 रुपये खर्च किए। एआईएमआईएम के मरगूब 784104 रुपये और आप के योगेश दहिया 313913 रुपये खर्च कर चुके हैं।
नकुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा के मुकेश चौधरी ने 817380 रुपये, सपा के धर्मसिंह सैनी ने 639178 रुपये, बसपा के साहिल खान ने 543211 रुपये कांग्रेस के रणधीर सिंह ने 200049 रुपये खर्च किए।
गंगोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अशोक सैनी ने 265850 रुपये, भाजपा के किरत सिंह ने 330906 रुपये बसपा के नोमान मसूद ने 698714 रुपये और सपा के चौधरी इंद्रसेन ने 281031 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

बेहट विधानसभा सीट पर सपा के उमर अली खान 287046 रुपये, भाजपा के नरेश सैनी 362476 रुपये, बसपा के रईस मलिक 98576 खर्च कर चुके हैं।
रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र निम ने सबसे अधिक 1102788 रुपये का खर्चा किया है। बसपा के रविन्द्र कुमार ने 541070 रुपये, रालोद के विवेक कांत ने 263980 रुपये और कांग्रेस के ओमपाल सिंह ने 347765 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें