सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बृहस्पतिवार को महानगर में चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से डीएम ने जनपद में एक दिन के लिए पतंगबाजी पर पूरी तरह से रोक लगाई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के लिए देहरादून रोड स्थित भर्ती ग्राउंड रिमाउंट डिपो एसपीजी सुरक्षा से आच्छादित है। इसलिए प्रधानमंत्री की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने 10 फरवरी की प्रात: सात बजे से रात्रि 10 बजे तक जनपद में पतंगबाजी पूर्णत: निषेध की है। डीएम ने कहा कि यदि कोई पतंगबाजी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद