फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आसपा ने जुलूस निकाल दिया धरना

विज्ञापन
धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ ज्योति किरण तिराहे पर धरना दिया। इसके बाद एएसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आसपा कार्यकर्ता हरिजन कॉलोनी स्थित छप्पर हाउस पर एकत्र हुए। यहां से जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल और विधिक सलाहकार संदीप कांबोज की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में ज्योति किरण स्थित पुलिस पिकेट पर पहुंचे। यहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान करणवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है। देश के अन्नदाता को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र पूंजीपतियों के इशारे पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ हैं। संदीप कांबोज और विनोद पेगवाल ने कहा कि जब तक काले कानून वापस नहीं हो जाते आंदोलन जारी रहेगा। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष रोहित राज गौतम और आसपा की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों को खेतीबाड़ी छोड़कर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। करीब दो घंटे तक धरना चलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी सैयद अली अब्बास को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया। धरना देने वालों में मुख्य रूप से तिरसपाल गुर्जर, दिलशाद अहमद, सूफियान मलिक, सतीश रावत, विनोद गौतम, प्रवीण गौतम, फिरोज खान, रोबिन करणवाल, कस्तूरी गौतम, काशी मौर्य, टिंकू कपिल, राजेंद्र गौतम, विपिन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
धरने में नहीं पहुंचे पार्टी प्रमुख
आसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के आंदोलन के दृष्टिगत सुबह से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी देहात अतुल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अभिसूचना इकाई के उपनिरीक्षक सुभाष शर्मा भी अधिकारियों को पल-पल की जानकारी देते रहे। हालांकि पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद कस्बे में रहने के बावजूद धरने में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें