गंगोह। सपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्र सेन के समक्ष गांव बिलासपुर के ग्रामीणों ने सपा की सदस्या ग्रहण की। उन्होंने सपा की नीतियों का अनुसरण कर चौधरी इंद्र सेन को समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर चौधरी इंद्र सेन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जाति धर्म के नाम पर आम जन को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि काले कृषि कानूनों को किसानों को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजपाल सिंह, दिनेश शर्मा, मोनू, हसीन, ऋषिपाल कश्यप, जयपाल, मोनू, भोपाल, राजेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र कश्यप, गुलशेर, निरंजन आदि रहे। संवाद