फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आसपा कांशीराम के कार्यकर्ताओं का मंडलायुक्त कार्यालय पर चार घंटे धरना-प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिस और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं के बीच होती झड़प - फोटो : kathua news
विज्ञापन
सहारनपुर। संत गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकालने की मांग को लेकर आसपा कांशीराम के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर करीब चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे आसपा कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए। आरोप लगाया कि प्रशासन रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दे रहा है। ग्राम खतौली गुर्जर में शोभायात्रा निकलती रही है, लेकिन इस बार इसकी अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा गांव बोहडूपुर में भी शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिली है। इससे समाज में भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास की शोभायात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है, जिसे समाज के लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकालते हैं। इसलिए समाज की भावनाओं को देखते हुए रविदास की शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने समझा-बुझाकर करीब चार बजे धरना समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं हो सकती। पुराने स्थानों पर यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन देव, जिला प्रभारी कर्णवीर सिंह, सिंधुराज, विकास, संदीप, सचिन, विक्की कुमार, गुलशेर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें