सिटी मजिस्ट्रेट समेत अधिकारी मौके पर
सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में कुएं की स्थिति और उससे जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात
जांच के दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में एएसआई टीम और अन्य विशेषज्ञ जांच का काम कर रहे हैं।
जांच के बाद सामने आएगी स्थिति
कुएं की जांच पूरी होने के बाद इससे जुड़े तथ्य और स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल एएसआई और प्रशासनिक टीम की ओर से मौके पर जांच जारी है।'