फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अश्विनी वैष्णव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा ने अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत 2019 में हारी सीटों पर जीत के लिए शीर्ष नेताओं को मैदान उतार दिया है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सहारनपुर लोकसभा का प्रभारी बनाया है। वे नौ जुलाई शनिवार को सहारनपुर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं, जो चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पार्टी हाईकमान ने जनपद सहारनपुर, अमरोहा और बिजनौर की जिम्मेदारी दी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार भाजपा इन सभी सीटों को जीतना चाहती है। इसी के तहत नौ जुलाई केंद्रीय रेल मंत्री दो दिवसीय दौरे पर सहारनपुर रहे हैं। इसको लेकर उनका कार्यक्रम भी आ गया है।
भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सह-संयोजक गौरव गर्ग ने बताया कि नौ जुलाई की सुबह पौने दस बजे केंद्रीय रेल मंत्री सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात जिला, महानगर और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से वार्ता कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलाव शहर के चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और व्यापारियों से भी वार्ता करेंगे। केंद्रीय रेलमंत्री दस जुलाई की सुबह मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने जाएंगे। इसके पश्चात बेहट विधानसभा क्षेत्र की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में देवबंद, रामपुर मनिहारान विधानसभा की भी बैठक लेंगे। इसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे रेलवे के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें