फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच लाख के लेनदेन में आश्रम संचालक की रॉड मारकर हत्या

विज्ञापन
अंबाला रोड ​​स्थित आशाराम बापू आश्रम। ​इसमें संचालक भरत की&n
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित आसाराम बापू आश्रम संचालक भरत गुप्ता (35) के सिर में सेवादार ने लोहे की रॉड मार दी। गंभीर हालत में संचालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के बीच रुपयों का लेनदेन था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर आशाराम बापू का भक्त वात्सल्य नाम से आश्रम है। आश्रम में ओडिशा निवासी भरत पिछले कई वर्षों से यहां का कामकाज देख रहा था।
विज्ञापन

सेवादार गौरव आश्रम में भरत गुप्ता से पांच लाख रुपये मांगने गया था। आश्रम में पहुंचने पर भरत गुप्ता दवाई वितरण कक्ष में बैठा था। रुपये मांगने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान गौरव ने दवाई वितरण कक्ष में रखी लोहे की रॉड से भरत के सिर तीन-चार बार वार किए। गंभीर चोट लगने से भरत मौके पर ही गिर पड़ा।
आश्रम में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अंबाला के मुलाना स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने आरोपी गौरव निवासी लेबर कॉलोनी को रेलवे लाइन किनारे बनी टीनशेड से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अंबाला रोड पर नहर पटरी किनारे झाड़ियों से लोहे की रॉड भी बरामद कर ली। मृतक के परिजन भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें