फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था अशोक

Wed, 21 Jan 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। संग्रह अमीन अशोक राठी इस कदर अवसाद में ग्रस्त था कि वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया कि कोरोना के समय आत्महत्या का प्रयास किया था। परिवार के लोग उसका पूरा ध्यान रखते थे, लेकिन उन्हें जरा भी आभास नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। यह घटनाक्रम दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

घटना से कुछ घंटे पहले ही अपने घर गया था प्रीत
कौशिक विहार कॉलोनी से सावन विहार कॉलोनी सटी हुई है। बताया जाता है कि बहन पिंकेश का बेटा प्रीत सोमवार रात अपने मामा अशोक के घर गया था। घटना से कुछ घंटे पहले ही अपने घर लौट गया था। उसके बाद ही अशोक ने घटना को अंजाम दिया। एक ही कमरे में परिवार के सभी सदस्य सोए थे।
जनप्रतिनिधियों ने बंधाया ढांढस
घटना के बाद सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में जनप्रतिनिधि पहुंचे। सांसद इमरान मसूद, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, चेयरमैन पति राजू पंवार, डीके चौधरी ने परिवार को ढांढस बंधाया। इनके अलावा डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें