सहारनपुर। त्योहारों के नजदीक आते ही पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी हैं। ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। दीपावली पर कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। ऐसे में लोगों को त्योहारों पर घर जाना मुश्किल होगा। यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के चलने का इंतजार है।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहार शुरू हो गए हैं। इसी महीने दीपावली, भैयादूज और छठ महापर्व है। लोगों ने त्योहारों पर घर जाने के लिए अभी से सीट आरक्षित कर ली है। यहीं वजह है कि ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई। ट्रेन नंबर 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस में सहारनपुर से तीन अक्तूबर को 62, सात में 73, 10 में 60 और 14 अक्तूबर में 99 वेटिंग है। 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस में तीन अक्तूबर को 34, छह में नो रूम, सात में 41, 10 में 30 वेटिंग है। 13 में नो रूम स्थिति है।
12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा में तीन अक्तूबर को 29, चार में 33, पांच में 38, छह में 24, सात में 23, आठ में 25 वेटिंग है। 18104 अमृतसर टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में तीन अक्तूबर को 70, आठ में 46, 10 में 64, 15 में 106, 17 में 135 वेटिंग है। 22 में नो रूम है। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में तीन अक्तूबर को 26, चार और पांच में नो रूम, छह में 24, सात में 25 वेटिंग है। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में तीन अक्तूबर को 52, चार में 50, पांच में नो रूम, छह में 43, सात को 56 वेटिंग है।