फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम गर्भाधन में देखेंगे काम, पशुपालकों को मिलेगा ईनाम

विज्ञापन
गोवंश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कृत्रिम गर्भाधान में अच्छा काम करने वाले पशु पालकों को इनाम के तौर पर केंद्र सरकार की ई-वाउचर योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिले में सर्वे होगा और पशुपालकों को पशुओं के इलाज, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान में होने वाला खर्च भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना में जल्द सहारनपुर का चयन पायलट प्रोजेक्ट रूप में होगा। इसके लिए केंद्र सरकार और नेशनल डेयरी डवलप मेंट बोर्ड का प्रतिनिधि मंडल सहारनपुर आएगा। इससे पूर्व कृत्रिम गर्भाधन में अच्छा काम करने वाले पशुपालकों के चयन के लिए पशुपालन विभाग की ओर से सर्वे कराया जाएगा, जिसकी रूपरेखा विभाग की ओर से तैयार की जा रही है। इस योजना में पशुपालकों को ई-वाउचर देकर सरकार की ओर से निर्धारित राशि दी जाएगी। पशु पालकों को पशुओं के ईलाज, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधन और उनकी देखरेख में होने वाले खर्च का पैसा मिलेगा।
केंद्रीय टीम लेगी फीडबैक
सहारनपुर। केंद्र सरकार की टीम सहारनपुर आकर पशुपालकों से मुलाकात करेगी। कृत्रिम गर्भाधन में अच्छा कार्य करने वाले पशु पालकों को फीडबैक लिया जाएगा। इसके आधार पर ही पशुपालकों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ईयर टैग लगा होना जरूरी
सहारनपुर। योजना के तहत उन्हीं पशु पालकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने अपने पशुओं के कान में लेजर प्रिंटेड पॉली यूरेफेन ईयर टैग लगवा रखा है। पशुपालन विभाग के मुताकि जिले में करीब चार लाख से अधिक मवेशियों को ईयर टैग लग चुका है। ईयर टैग के जरिए पशु से संबंधित समस्त जानकारी मिल जाती है। क्योंकि, नंबर के हिसाब से डाटा ऑनलाइन फीड किया जाता है।
ई-वाउचर योजना के तहत पशु पालकों को लाभ मिलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की टीम जनपद में आएगी। विभाग की ओर से कृत्रिम गर्भाधन में अच्छा कार्य करने वाले पशु पालकों को सर्वे कराकर चिह्नित किया जाएगा। --बीएस शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें