फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने दूधिया से लूटी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। महेशपुर स्थित हिंडन नदी के समीप दो हथियारबंद बदमाश एक दूधिया की बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में रात्रि में जंगलों की कांबिंग की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

रविवार की रात में करीब नौ बजे गांव जड़ौदा पांडा निवासी दूधिया सन्नू पुत्र शहीद बाइक पर सवार होकर देवबंद दूध लेकर जा रहा था। वह जैसे ही वह महेशपुर स्थित हिंडन नदी के मोड़ पर पहुंचा तो दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। रुकते ही दूधिया बाइक छोड़ कर डर के मारे गन्ने के खेत में जा घुसा। इसके बाद बदमाश केन से दूध को जमीन पर गिरा बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। बाइक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित दूधिया ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें