बेहट/तीतरो/चिलकाना(सहारनपुर)। जिले में हुई शांति समिति की बैठकों में अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।
बेहट नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में आयोजित बैठक में एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि एवं बाबरी मस्जिद पर फैसला आने वाला है। सभी शांति व्यवस्था बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। माहौल बिगाड़ने वालो की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीओ विजयपाल सिंह ने कहा कि सभी सोशल मीडिया साइट पर पुलिस की पैनी नजर है, माहौल बिगाड़ने एवं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, उसका सम्मान किया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी, ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, पीरु मियां, मो. अहमद काजमी, फूलचंद नेता, सतप्रकाश रोहिला, राकेश गाबा, अवनीश अग्रवाल, वशिष्ठ गुप्ता ने भी शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। बैठक में राशिद जमाल, मौलाना सादिक, आरिफ नबी, अरशद खान, हेमंत जैन, हाफिज कुरैशी, कय्यूम, नौशाद राही, फराज अहमद आरिफ मंदसौर सलीम अहमद हाफिज साजिद महमूद खान रहे। थाना मिर्जापुर के गांव नुरपुर भरावड़ में थाना प्रभारी विरेशपाल गिरी द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। ग्राम प्रधान मो. आलिम ने भी सभी ग्रामवासियों से शांति रखने की अपील की। असलम अंसारी, इसरार चौधरी, आबिद, जयपाल, मदन, नाथी, सतपाल, मुकेश, हाजी कामिल, मकसूद, सलीम मिर्जा रहे।
तीतरो में कोतवाल मुकेश गौतम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हम सभी को दिल से सम्मान करना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि कोई अफवाह फैलाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपनिरीक्षक गोधनलाल शर्मा, नगर पंचायत सभासद शमशाद खान, शराफत, ओम सिंह, साकिर नरेश कुमार, कंवरसैन, राजू कुमार, दिलशाद, विक्की कुमार, हारून खान, रिजवान खान, संजय सिंह, राजेश कुमार, शब्बर खान, सुभाष कुमार, शाकिब, सोनू कुमार, महाबीर सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे।
चिलकाना में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने सर्व समाज की बैठक में कहा कि कस्बे में आपसी सौहार्द में कोई कमी नहीं आएगी। थाना चिलकाना के एसएसआई ओमेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम दोनों समाज के लोग देश के अमन चेन की दुआ करें। एसआई सचिन शर्मा, पूर्व सभासद सुधीर जैन, अभिनंदन जैन, अमित उपाध्याय, रमेश कश्यप, राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, अनुपम जैन, हाजी इमरान अंसारी, सलीम मेंबर, यूनुस कुरैशी, गुलबहार कुरैशी, राजपाल सैनी, ऋषिपाल सैनी आदि रहे।