फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जल्द शुरू होगी एफेरेसिस मशीन, टीम कर चुकी है निरीक्षण

Fri, 23 May 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस मशीन।   - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थापित एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन जल्द शुरू होगी। दो सदस्यीय टीम निरीक्षण कर चुकी है। एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। यहां के ब्लड बैंक में 600 यूनिट तक ब्लड रखने की क्षमता है। थैलेसीमिया, जननी सुरक्षा योजना की महिलाओं और सड़क हादसे में घायलों के लिए रोजाना 30 से 40 यूनिट ब्लड जाता है।
विज्ञापन

शासन ने जिला अस्पताल को जनवरी 2024 में एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन आवंटित की थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मशीन को स्थापित करने के लिए जगह चिह्नित की थी, साथ ही लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था। पिछले महीने नॉर्थ जोन गाजियाबाद और स्थानीय औषधि निरीक्षक ने ब्लड बैंक का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी थी। उस स्थान को भी देखा, जहां पर मशीन स्थापित की गई। लाइसेंस मिलने के बाद एफेरेसिस मशीन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें